जम्मू-कश्मीर डेस्क. चौआन केलर इलाके में एक महिला की ऑपरेशन के दो दिन बाद मौत होने से इलाके में दुख और गुस्से का माहौल है। मृतका की पहचान मोहम्मद वसीम लोन की पत्नी शाजिया अख्तर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शाजिया अख्तर ने दो दिन पहले उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) केलर में ऑपरेशन के जरिए एक बच्चे को जन्म दिया था। शुरुआत में उनकी तबीयत ठीक थी, लेकिन दूसरे दिन अचानक उन्हें तेज पेट दर्द होने लगा। परिजन उन्हें तुरंत डॉक्टरों के पास ले गए, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
परिवार का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही के कारण शाजिया की जान गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
इस घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि ग्रामीण अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और जिम्मेदार डॉक्टर तैनात किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।
ये भी पढ़ें: राजकोषीय निधियों की व्यवस्था नई ऊँचाई पर पहुँची: चीन के वित्त मंत्री
मेष: दिन शुभ रहेगा...