Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवा देश की नियति को देंगे आकार : Manoj Sinha

February 15, 2025

युवा देश की नियति को देंगे आकार : Manoj Sinha

Manoj Sinha : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को युवाओं से देश के विकास को आगे बढ़ाने और इसे दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का आह्वान किया। रियासी जिले के कटरा शहर के ककरयाल में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए, उपराज्यपाल ने विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में एसएमवीडीयू के स्नातक छात्रों को आशीर्वाद देने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आभार व्यक्त किया।

उपराज्यपाल ने कहा, कि आज का दिन छात्रों की यादों में जीवनपर्यंत रहेगा। हमारे राष्ट्र की शक्ति मूल्यों, नवाचार और ज्ञान से निर्धारित होगी और मेरा दृढ़ विश्वास है कि इस अमृत काल में स्नातक होने वाले युवा पुरुष और महिलाएं हमारे राष्ट्र के भाग्य को आकार देंगे। आज वास्तविक दुनिया में कदम रखने वालों के पास राष्ट्र-निर्माण का एक अनूठा अवसर है।’’ उन्होंने कहा कि मानविकी, कला, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति ने नए अवसर खोले हैं और स्नातक छात्रों का ज्ञान और सीख उन्हें सफल बनाने में मदद करेगी।

उपराज्यपाल ने कहा, कि आज हमारे युवा विशेष ज्ञान और कौशल से युक्त हैं जिनका उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों को बदलने के लिए उचित रूप से किया जा सकता है। यह मिशन समर्पण और दृढ़ संकल्प की मांग करता है। सबसे बढ़कर, हमारे युवाओं को प्राचीन संस्कृति में जड़ें जमा लेनी चाहिए और उन्हें अपनी क्षमताओं और हमारी संस्कृति की बुद्धिमत्ता में विश्वास होना चाहिए।’’ उप राज्यपाल ने कहा कि कौशल और ज्ञान को लोगों के जीवन में सुधार लाने में योगदान देना चाहिए।

उपराज्यपाल ने कहा, कि भविष्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अवसरों का लाभ उठाने के लिए, अपने शिक्षण-मार्गदर्शन प्रणाली पर एक नई दृष्टि डालने की आवश्यकता है क्योंकि इसका विकासशील भारत की यात्र पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। उप राज्यपाल ने शिक्षण समुदाय से छात्रों की क्षमताओं का दोहन करने और शैक्षणिक संस्थानों को समृद्ध भारत बनाने के लिए सबसे शक्तिशाली उपकरण बनाने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, कि यह हमारे शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे नवीन शैक्षणिक कार्यक्रमों की शुरुआत करें, जिज्ञासा को बढ़ावा दें, और आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करें।’’

उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपने अनुभव साझा करना चाहिए जिससे वे छात्रों को जीवनभर सीखने के कौशल के लिए प्रेरित कर सकें जो भविष्य को आकार देंगे। उपराज्यपाल ने सभी स्नातक छात्रों के लिए एक उत्पादक एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लड़कों को पदक तालिका में पीछे छोड़ने, प्रमाणपत्र में उत्कृष्टता और इन्फोसिस फाउंडेशन पुरस्कार में भी आगे रहने के लिए महिला छात्रों को भी बधाई दी। उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय ने लेखक और इतिहासकार पद्म पंडित शिव दत्त निर्मोही और पूर्व सीईओ राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण डॉ. राम सेवक शर्मा को भी मानद उपाधि प्रदान की।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति की पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़; उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री; सकीना इतो, साहित्यिक शिक्षा मंत्री; जुगल किशोर शर्मा, सांसद; प्रो. प्रगति कुमार, कुलपति एसएमवीडीयू; विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति; विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विभागाध्यक्ष, नागरिक और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य, छात्र और उनके माता-पिता भी उपस्थित हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें