कश्मीर में ठंड तेज हुई; रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया

श्रीनगर: घाटी में ठंड बढऩे के कारण पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदी से नीचे पहुंच गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस.

श्रीनगर: घाटी में ठंड बढऩे के कारण पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदी से नीचे पहुंच गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस था।उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतना ही नहीं, पहलगाम मंगलवार की रात घाटी का सबसे ठंडा इलाका रहा।

अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पिछली रात शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस था।दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने बताया कि 10 दिसंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा और रात के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

- विज्ञापन -

Latest News