जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर पारा सामान्य से नीचे दर्ज

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने और कई स्थानों पर बारिश की संभावना के पूर्वानुमान के बीच रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और अधिकांश स्थानों पर यह सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को विशेष रूप.

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने और कई स्थानों पर बारिश की संभावना के पूर्वानुमान के बीच रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और अधिकांश स्थानों पर यह सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को विशेष रूप से कुपवाड़ा, पुंछ, राजौरी और बारामूला में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। उन्होंने कहा कि 5 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर व शाम के समय बारिश व आंधी के संक्षिप्त दौर से इंकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि 6-8 मई के बीच कई जगहों पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पर्यटकों से गर्म कपड़े तैयार रखने की अपील की है। मौसम 8 मई तक ठंडा रहने की संभावना है। विभाग ने किसानों से 6-8 मई के दौरान सेब के पेड़ों पर छिड़काव और फसलों की कटाई (जम्मू क्षेत्र में) से बचने का भी आग्रह किया,क्योंकि बारिश की संभावना अधिक है। इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 10.4 डिग्री सैल्सियस के मुकाबले 10.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

काजीगुंड में पिछली रात के 8.8 डिग्री सैल्सियस के मुकाबले 7.2 डिग्री सैल्सियस, पहलगाम में पिछली रात को 5.2 डिग्री सैल्सियस के मुकाबले 2.0 डिग्री सैल्सियस, कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 7.4 डिग्री सैल्सियस के मुकाबले 6.7 डिग्री सैल्सियस, गुलमर्ग में पिछली रात के 3.5 डिग्री सैल्सियस के मुकाबले 3.8 डिग्री सैल्सियस और कुपवाड़ा शहर में पारा पिछली रात के 8.7 डिग्री सैल्सियस के मुकाबले 9.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया पिछली रात के 18.8 डिग्री सैल्सियस के मुकाबले जम्मू में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सैल्सियस (सामान्य से 2.8 डिग्री सैल्सियस नीचे), बटोत में 8.1 डिग्री सैल्सियस (सामान्य से 4.4 डिग्री सैल्सियस नीचे), कटड़ा में 13.1 डिग्री सैल्सियस (सामान्य से 6.1 डिग्री सैल्सियस नीचे) और भद्रवाह में 6.4 डिग्री सैल्सियस (सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे) दर्ज किया गया।

- विज्ञापन -

Latest News