Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में बनेंगी 25,547 किलोमीटर की नई सड़कें…. सीएम मान की बड़ी घोषणा

CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann

पंजाब डेस्कः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पंजाब में 25,547 किलोमीटर की नई सड़कें बनेंगी। नई सड़कों के निर्माण के लिए 16,209 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे पहले 19,343 किलोमीटर लिंक मार्गों को बनाने की घोषणाएं की जा चुकी हैं।

वहीं, हड़ताल कर रहे पंजाब रोडवेज कर्मचारियों से सीएम मान ने अपील की है। उन्होंने कहा कि सारे मसलों को बैठकर सुलझाएं। यूनियन के प्रतिनिधि सरकार के सामने अपनी बात रखें। उन्होंने कहा कि आम जनता को परेशान करने का कोई काम न करें। प्रदर्शन किसी समस्या का हल नहीं है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बाढ़ राहत का विशेष पैकेज 1600 करोड़ रुपये में से अभी तक एक रुपये भी केंद्र सरकार से नहीं मिला है। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के पंजाब दौरे पर मुख्यमंत्री मान ने निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री भी पंजाब में सिर्फ टूरिज्म के लिए आते हैं।

Exit mobile version