Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

25 वर्षीय नवविवाहित ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

September 27, 2025

25 वर्षीय नवविवाहित ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल डेस्क. शिमला के चलौंठी में नवविवाहित करीब 25 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने ऐसा क्यों किया अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। मृतक की पहचान निशा पत्नी अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक ने गुरुवार शाम को फंदा लगाकर आत्महत्या की।

घटना की सूचना मिलते ही संजौली पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और न ही मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। संजौली थाना प्रभारी के अनुसार परिजनों और मायके वालों की ओर से अब तक किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। निशा के शव को पोस्टमार्टम के लिए IGMC शिमला भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें