Site icon Dainik Savera Times

3 युवकों ने मिलकर दोस्त को उतारा मौत के घाट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

हरियाणा डेस्क. रेवाड़ी के आदर्श नगर मोहल्ले में दशहरे वाले दिन 3 युवकों ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। तीनों ने मिलकर अपने दोस्त जगमोहन (41) को लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: मीराबाई चानू ने फिर रचा इतिहास, World Championship में जीता सिल्वर मेडल

परिजनों ने बताया कि वीरवार की सुबह तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और जगमोहन को अपने साथ ले गए। उन्होंने श्मशान घाट पर ले जाकर उसकी लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। जगमोहन के हाथ-पैर और सिर पर गंभीर चोटें आईं थीं। चारों आपस में दोस्त थे।

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक की पत्नी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, याचिका दायर कर की रिहाई की मांग

परिजनों ने आगे बताया कि जगमोहन पर हमला करने के बाद आरोपियों ने उसे खुद ट्रॉमा सेंटर लेकर गए और फिर फरार हो गए। लेकिन गंभीर चोटों के कारण डॉक्टर जगमोहन को बचा नहीं पाए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।
परिजनों ने ये भी कहा कि हमलावर नशेड़ी हैं और आए दिन मोहल्ले में विवाद करते रहते हैं। घटना के दिन भी वे नशे की हालत में थे। लोगों ने कई बार उनका विरोध किया लेकिन उन्होंने अपनी हरकतों में कोई सुधार नहीं किया।

बच्चे हुए बेसहारा

जगमोहन की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। दोनों पति-पत्नी की मौत के बाद उनके बच्चे बेसहारा हो गए हैं और लगातार रोई जा रहे हैं। परिवार वालों का कहना है कि आरोपियों ने बेरहमी से हमला कर जगमोहन की जान ली है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Exit mobile version