Aankhon Ki Gustakhiyaan Movie : बॉलीवुड में रोमांस की एक नई और दिल छू लेने वाली कहानी आने वाली है – “आंखों की गुस्ताखियां”, जिसमें पहली बार अभिनेता विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की जोड़ी साथ नजर आएगी। फिल्म का नया पोस्टर और टाइटल सॉन्ग का टीज़र हाल ही में जारी किया गया है, जिसने दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।
पोस्टर में दिखी आज़ाद और बेफिक्र मोहब्बत
हाल ही में रिलीज़ हुए दूसरे पोस्टर में विक्रांत और शनाया एक साइकिल पर सवार नजर आते हैं, दोनों की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है, और विक्रांत खुशी से हाथ हवा में उठाए हुए हैं, जबकि शनाया बेफिक्री से मुस्कुरा रही हैं। यह पोस्टर प्यार की आज़ादी और भरोसे का खूबसूरत प्रतीक बन गया है। पोस्टर में उनकी मासूम केमिस्ट्री और शानदार बैकड्रॉप फिल्म की आत्मा को दर्शा रहा है।
जुबिन नौटियाल की आवाज़ में टाइटल सॉन्ग
फिल्म के टाइटल ट्रैक का टीज़र भी अब जारी कर दिया गया है, जिसे जुबिन नौटियाल ने अपनी दिल छू लेने वाली आवाज़ में गाया है। इस गाने के संगीतकार विशाल मिश्रा हैं और बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं। संगीत में सहयोग दिया है कुमार गौरव सिंह ने, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी कंदरपा कलिता और बितुपोन बोडुआह ने निभाई है। इस गाने की रिकॉर्डिंग, मिक्सिंग और मास्टरिंग त्रिहंकु लाहकार द्वारा की गई है।
क्या है फिल्म की कहानी?
“आंखों की गुस्ताखियां” एक ऐसी प्रेम कहानी है जिसमें दर्शकों को पहली नज़र का प्यार, संयोग से हुई मुलाकातें, प्यारी मुस्कानें, दिल टूटने का दर्द और धोखे की कसक महसूस होगी। फिल्म की कहानी को विशाल मिश्रा का भावुक संगीत और भी ज्यादा गहराई देता है। फिल्म का पहला गाना “नज़ारा” पहले ही रिलीज़ हो चुका है, जो मासूम और सच्चे प्यार को दर्शाता है।
प्रोडक्शन और रिलीज़ की जानकारी
इस फिल्म को ज़ी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स ने प्रस्तुत किया है, जबकि प्रोड्यूसर हैं मानसी बागला, वरुण बागला और ओपन विंडो फिल्म्स। फिल्म का निर्देशन संतोष सिंह कर रहे हैं और इसकी कहानी व स्क्रिप्ट खुद मानसी बगला ने लिखी है। फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं विक्रांत मैसी और शनाया कपूर, जो पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
कब होगी रिलीज?
“आंखों की गुस्ताखियां” 11 जुलाई 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। यह फिल्म उन दर्शकों के लिए खास हो सकती है, जो आज के जमाने में पुराने दौर की सच्ची मोहब्बत की खुशबू महसूस करना चाहते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...