Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दूसरी बार मां बनी एक्ट्रेस Amy Jackson… न्यू बॉर्न बेटे की पहली तस्वीर की शेयर की,नाम भी कर दिया रिवील

March 25, 2025

दूसरी बार मां बनी एक्ट्रेस Amy Jackson… न्यू बॉर्न बेटे की पहली तस्वीर की शेयर की,नाम भी कर दिया रिवील

Amy Jackson becomes a mother: बॉलीवुड में खुशी की लहर है। अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के माता-पिता बनने के बाद ब्रिटिश मॉडल-अभिनेत्री एमी जैक्सन के घर भी खुशियां गूंजी हैं। दूसरी बार मां बनी इस अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैन्स को इसकी जानकारी दी।

इंस्टाग्राम पर पति के साथ शेयर की तस्वीरें

इंस्टाग्राम पर पति के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “दुनिया में आपका स्वागत है, बेबी बॉय।” इसके साथ ही उन्होंने बच्चे का नाम भी बताया। बताया गया कि बेटे का नाम “ऑस्कर अलेक्जेंडर वेस्टविक” रखा गया है।

शेयर की गई तीन तस्वीरों में से पहली तस्वीर में वह अपने पति के साथ नजर आ रही थीं और दूसरी, तीसरी तस्वीर में वह अपने नन्हे राजकुमार को प्यार करती नजर आ रही थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ed Westwick (@edwestwick)

एड वेस्टविक और एमी जैक्सन की पहली संतान

यह ब्रिटिश अभिनेता एड वेस्टविक और एमी जैक्सन की पहली संतान है। जबकि अभिनेत्री के छह वर्षीय सबसे बड़े बेटे के पिता होटल व्यवसायी जॉर्ज पानायियोटौ हैं। 2019 में सगाई के आठ महीने बाद उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। उन्होंने अपने सबसे बड़े बेटे का नाम एंड्रियास जैक्स रखा है।

जॉर्ज से अलग होने के बाद एमी की मुलाकात 2022 में वेस्टविक से हुई। दो साल बाद अगस्त में दोनों ने शादी कर ली। ब्रिटिश अभिनेता वेस्टविक से शादी के दो महीने बाद उनकी गर्भावस्था की खबर प्रशंसकों के साथ साझा की गई।

ब्रिटिश एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में की कई फिल्में

ब्रिटिश एक्ट्रेस-मॉडल एमी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं। उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ ‘सिंह इज ब्लिंग’ में काम किया है। उन्होंने ‘तूतक तूतक तूतिया’ में सोनू सूद और ‘क्रैक’ में विद्युत जामवाल, नोरा फतेही के साथ भी काम किया है। उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाई है। वह रजनीकांत के साथ 2.0 में भी नजर आईं। वह 2012 की फिल्म ‘एक दीवाना’ में प्रतीक बब्बर के साथ नजर आईं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर सकी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें