Dainik Savera Times

हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों को मिले अतिरिक्त विभाग

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है। 14 जून को मुख्य सचिव प्रभोध सक्सेना द्वारा जारी आदेश के तहत, कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को उनके नियमित कार्यभार के अतिरिक्त अस्थायी रूप से अन्य विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह निर्णय उन अधिकारियों की अनुपस्थिति के मद्देनज़र लिया गया है जो वर्तमान में अवकाश या प्रशिक्षण कार्यक्रम पर हैं।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक निरंतरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक रणनीतिक पहल माना जा रहा है, जिससे राज्य की विकास योजनाओं और नीतिगत फैसलों में कोई बाधा न आए।

ये भी पढ़ें- बाइक से सांड टकराने पर पिता की हुई मौत, सदमे में बेटी ने भी त्याग दिए प्राण

 

Exit mobile version