Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कई बार मारपीट की, भूखा भी रखा… अब इस भारतीय क्रिकेटर की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी ने लगाए प्रताड़ित करने के आरोप

April 20, 2025

कई बार मारपीट की, भूखा भी रखा… अब इस भारतीय क्रिकेटर की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी ने लगाए प्रताड़ित करने के आरोप

नेशनल डेस्क : भारत में पीछले कुछ सालों से क्रिकेटरों के लाइफ में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। बता दें कि भारत के अनुभवी क्रिकेटर अमित मिश्रा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं, इस बार उनके ऊपर उनके पत्नी गरिमा मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। गरिमा ने अमित मिश्रा और उनके परिवार पर दहेज में अतिरिक्त रकम और कार की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि अमित मिश्रा के अन्य महिलाओं से अवैध संबंध हैं और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

शादी और दहेज संबंधी आरोप

आपको बता दें कि गरिमा मिश्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी शादी 26 अप्रैल 2021 को अमित मिश्रा से हुई थी। शादी के बाद, अमित और उनके परिवार ने होंडा सिटी कार और 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। गरिमा का कहना है कि उन्हें इस मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। वे दोनों कानपुर के किदवई नगर में स्थित आरबीआई कॉलोनी में रहने लगे, लेकिन यहाँ भी ससुराल पक्ष का हस्तक्षेप जारी रहा।

शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप

वहीं इस पूरे मामले पर गरिमा मिश्रा का कहना है कि अमित मिश्रा ने कई बार उनके साथ मारपीट की और कई बार उन्हें भूखा भी रखा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमित मिश्रा उनके सामने ही दूसरी महिलाओं से अश्लील बातें करते थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो दिसंबर 2024 में उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया। तब से वह अपने पिता के घर में रह रही हैं।

अमित मिश्रा का बचाव

हालांकि, अमित मिश्रा ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि गरिमा मिश्रा ही उन्हें प्रताड़ित कर रही हैं और पूर्व में एक बार बैंक कार्यालय के बाहर मारपीट भी कर चुकी हैं। अमित मिश्रा ने यह भी दावा किया कि गरिमा ने कई बार उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए हैं। इस गंभीर मामले की जांच के आदेश पुलिस आयुक्त ने दिए हैं। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

अमित मिश्रा का क्रिकेट करियर

बता दें कि अमित मिश्रा भारत के अनुभवी लेग स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 150 से अधिक विकेट हासिल किए हैं। उनके नाम 22 टेस्ट मैचों में 76 विकेट, 36 वनडे में 64 विकेट, और 10 टी20 मैचों में 16 विकेट हैं। हालांकि, उन्होंने फरवरी 2017 के बाद से भारत के लिए कोई भी मैच नहीं खेला है। वर्तमान में वह कानपुर में भारतीय रिजर्व बैंक में कार्यरत हैं। अमित मिश्रा और उनकी पत्नी गरिमा मिश्रा के बीच चल रहे विवाद ने क्रिकेट जगत और आम जनता के बीच चिंता की लहर दौड़ा दी है। अब देखना यह है कि पुलिस की जांच में क्या सामने आता है और इस मामले का समाधान किस तरह से होता है। दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच, यह मामला न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से सुलझाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें