Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

गले लगाया, फिर चूमा… इस DGP का महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

January 19, 2026

गले लगाया, फिर चूमा… इस DGP का महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

नेशनल डेस्क: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में तैनात डीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारी डॉ. रामचंद्र राव का एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में अधिकारी अपनी सरकारी वर्दी में, ड्यूटी के दौरान एक सरकारी दफ्तर के अंदर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उन्हें महिला को गले लगाते और चूमते हुए देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें-  ‘आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस दिखाए पोलैंड, हमारे पड़ोस में आतंकी ढांचे को न मिले समर्थन’, जयशंकर की दो-टूक

वीडियो देखने के बाद मुख्यमंत्री काफी नाराज

बताया जा रहा है कि यह वीडियो छिपे हुए तरीके से रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग और प्रशासन में खलबली मच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने तुरंत विभाग से पूरी जानकारी मांगी है। सूत्रों के मुताबिक, वीडियो देखने के बाद मुख्यमंत्री काफी नाराज हैं। हालांकि, फिलहाल सिविल राइट्स एन्फोर्समेंट निदेशालय में महानिदेशक के पद पर तैनात डॉ. रामचंद्र राव ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी और मॉर्फ्ड है। उनका दावा है कि उन्हें बदनाम करने के लिए साजिश के तहत यह वीडियो फैलाया गया है।

An objectionable video of this DGP with a woman has gone viral
An objectionable video of this DGP with a woman has gone viral

सरकारी दफ्तर और वर्दी की गरिमा पर सवाल

वायरल वीडियो ने पुलिस विभाग के अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में दिख रही महिलाएं अलग-अलग मौकों पर अधिकारी के चैंबर में आई थीं और हर बार उनके कपड़े अलग थे। हालांकि, किसी तरह की जबरदस्ती या दबाव का आरोप सामने नहीं आया है, लेकिन ड्यूटी के समय सरकारी दफ्तर में इस तरह का व्यवहार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की गरिमा के खिलाफ माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री की नाराजगी, कार्रवाई की चर्चा

इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है कि अधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक या कानूनी कार्रवाई हो सकती है। बताया जा रहा है कि डीजीपी राव, गोल्ड स्मगलिंग मामले की मुख्य आरोपी रान्या राव के पिता हैं, जिससे यह मामला और भी ज्यादा संवेदनशील और चर्चा में आ गया है।

ये भी पढ़ें- ‘कश्मीर को आजाद कराएंगे, पूरे भारत में तबाही मचाएंगे’, लश्कर आतंकी आमिर जिया की धमकी

डीजीपी का बचाव और जांच जारी

डॉ. रामचंद्र राव ने दोहराया है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है और यह उन्हें फंसाने की कोशिश है। फिलहाल सरकार और विभाग वीडियो की सच्चाई जानने के लिए जांच कर रहे हैं। इस घटना को लेकर सार्वजनिक तौर पर भी कड़ी आलोचना हो रही है, क्योंकि इससे पुलिस बल की छवि और भरोसे को गहरा नुकसान पहुंचा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें