नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को एक बड़ी राजनीतिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और अन्नाद्रमुक आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ेंगे। अमित शाह ने यह ऐलान चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। शाह ने कहा कि NDA भारी बहुमत से जीतकर तमिलनाडु में सरकार बनाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा, ”2026 में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव एआईएडीएमके (AIADMK), बीजेपी (BJP) और उनके सभी सहयोगी दल मिलकर, यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के रूप में एक साथ लड़ेंगे। ये चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और राज्य स्तर पर एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे।” प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई और AIADMK के वरिष्ठ नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) भी मौजूद थे।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Union Home Minister Amit Shah says, “… AIADMK and BJP leaders have decided that AIADMK, BJP and all the alliance parties will contest the upcoming Vidhan Sabha elections in Tamil Nadu together as NDA…” pic.twitter.com/v2QOukMpdz
— ANI (@ANI) April 11, 2025
भारी बहुमत के साथ तमिलनाडु में सरकार बनाएगी NDA
अमित शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि बीजेपी, AIADMK के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देगी। उन्होंने बताया कि AIADMK ने कोई शर्त नहीं रखी है, और यह गठबंधन दोनों पार्टियों के लिए फायदेमंद होगा। शाह को भरोसा है कि NDA भारी बहुमत से जीतकर तमिलनाडु में सरकार बनाएगा।
गठबंधन का इतिहास
AIADMK और बीजेपी का गठबंधन नया नहीं है।
– 2016 में जयललिता के निधन के बादAIADMK ने बीजेपी के साथ नजदीकियां बढ़ाईं।
– 2021 के विधानसभा चुनावों में दोनों दल साथ लड़े, जिसमें बीजेपी को 4 सीटों पर जीत मिली।
– लेकिन 2023 में दोनों दलों के बीच दूरी आ गई और AIADMK ने गठबंधन तोड़ दिया।
अब, 2026 के चुनाव से पहले फिर से दोनों दलों के एक साथ आने की घोषणा ने तमिलनाडु की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।

बीजेपी की रणनीति
अमित शाह ने यह भी बताया कि बीजेपी तमिलनाडु में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। पिछले लोकसभा चुनावों में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिल पाई थी, लेकिन अब पार्टी उम्मीद कर रही है कि NDA गठबंधन के साथ वह राज्य में बड़ा उलटफेर कर सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...