Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्रेनवॉश करने के लिए दुबई से आते थे एक्सपर्ट, ‘पाताल’ में चलता था काला कारोबार; छांगुर बाबा मामले में क्या-क्या खुलासे?

July 15, 2025

ब्रेनवॉश करने के लिए दुबई से आते थे एक्सपर्ट, ‘पाताल’ में चलता था काला कारोबार; छांगुर बाबा मामले में क्या-क्या खुलासे?

उत्तर प्रदेश डेस्क: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में धर्मांतरण रैकेट चलाने वाले छांगुर बाबा को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। नई जानकारी सामने आई है। पता लगा है कि धर्मांतरण के लिए दुबई से छांगुर बाबा ट्रेनर बुलवाता था। लोगों का ब्रेनवॉश कर उनको इस्लाम के प्रति आकर्षित किया जाता था। ये भी पता लगा है कि बाबा हिंदू धर्म और देवी-देवताओं के खिलाफ किताबें छपवाने की तैयारी में था। वह हिंदुओं के मन में ऐसा करके घृणा पैदा करना चाहता था।

छांगुर बाबा दुबई से मौलाना भी बुलाता था, जिनको खुद ट्रेनिंग देता था। ट्रेनिंग के लिए दो आलीशान कोठियों के अंदर स्पेशल तहखाने बनवाए गए थे। इस्लाम की जानकारी देने के लिए एक किताब भी लिखी गई थी। इसका उद्देश्य हिंदू धर्म के प्रति नफरत फैलाना था।

ED भी कर रही मामले की जांच

फिलहाल इस मामले में यूपी पुलिस छांगुर बाबा, उसकी करीबी नीतू उर्फ नसरीन, बेटा महबूब, पति जमालुद्दीन आदि को अरेस्ट कर चुकी है। एटीएस उसकी पूरी गैंग की परतें खंगाल रही है। वहीं, बाबा की बलरामपुर स्थित आलीशान कोठी पर बुलडोजर चल चुका है। किलेनुमा कोठी के अंदर सभी लग्जरी सुविधाएं मौजूद थीं।

बाबा की काली कमाई का पता लगाने में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम भी सक्रिय हो चुकी है। अभी तक करोड़ों रुपये का लेन-देन होने की बात सामने आई है। पाकिस्तानी कनेक्शन मिलने के साथ ही खाड़ी देशों से फंडिंग होने की बातें पता लगी हैं। खुफिया एजेंसियां मामले में फूंक-फूंककर कदम रख रही हैं।

कई राज्यों में फैला था नेटवर्क

पुलिस सूत्रों के मुताबिक नेटवर्क सिर्फ छांगुर बाबा तक सीमित नहीं है। मामले में एक पूरे संगठित नेटवर्क का हाथ सामने आया है। छांगुर का जाल पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, बिहार और तमिलनाडु के अलावा दूसरे राज्यों तक फैला था। बताया जा रहा है कि लव जिहाद के लिए भी वह उकसाता था। इसके लिए युवाओं की बड़ी तादाद जुटाई गई थी।

अवैध धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के बारे में और भी खुलासे पुलिस ने किए हैं। सूत्रों के मुताबिक उसका गैंग नेपाल और दुबई में बैठे लोगों से भी जुड़ा था। छांगुर बाबा ने अपने नाती की सगाई नीतू की 18 साल की बेटी से करवाई थी। उसका नाम सबीहा रखा गया था। सूत्रों के मुताबिक नीतू ने दहेज में 5 करोड़ रुपये का शोरूम देने की बात कही थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें