Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bank Holidays : जुलाई में कुल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बनाएं कोई योजना, यहां देखें पूरी लिस्ट

July 1, 2025

Bank Holidays : जुलाई में कुल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बनाएं कोई योजना, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays in July 2025 : अगर आप जुलाई महीने में बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, इस महीने कुल 13 दिन ऐसे हैं जब देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं इस महीने साप्ताहिक अवकाश (शनिवार और रविवार) के साथ-साथ कुछ महत्वपूर्ण त्योहार और अवसरों के कारण बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। आइए जानते हैं कि जुलाई में बैंकों की छुट्टियां कब-कब होंगी और किस दिन किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

जुलाई 2025 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद?

3 जुलाई (बुधवार): खर्ची पूजा – अगरतला में बैंक बंद
5 जुलाई (शुक्रवार): गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन – जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
6 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – देशभर में बैंक बंद
12 जुलाई (शनिवार): दूसरा शनिवार – देशभर में बैंक बंद
13 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – देशभर में बैंक बंद
14 जुलाई (सोमवार): बेह डेन्खलाम – शिलांग में बैंक बंद
16 जुलाई (बुधवार): हरेला पर्व – देहरादून में बैंक बंद
17 जुलाई (गुरुवार): यू तिरोत सिंह पुण्यतिथि – शिलांग में बैंक बंद
19 जुलाई (शनिवार): केर पूजा – अगरतला में बैंक बंद
20 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – देशभर में बैंक बंद
26 जुलाई (शनिवार): चौथा शनिवार – देशभर में बैंक बंद
27 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – देशभर में बैंक बंद
28 जुलाई (सोमवार): द्रुक्पा त्शे-जी – गंगटोक में बैंक बंद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें