Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

J&K: बशीर शेख ने पास की UPSC की ये परीक्षा, घाटी के युवाओं के लिए बना मिसाल

October 2, 2025

J&K: बशीर शेख ने पास की UPSC की ये परीक्षा, घाटी के युवाओं के लिए बना मिसाल

जम्मू-कश्मीर डेस्क. बांदीपोरा के विजपारा हाजिन निवासी अनायत बशीर शेख ने UPSC की ISS परीक्षा 2025 पास करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह बशीर शेख के समर्पण और कड़ी मेहनत का नतीजा है कि वह इस परीक्षा को पास करने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें: ‘सर क्रीक में किसी भी दुस्साहस का करारा जवाब दिया जाएगा’, विजयादशमी पर राजनाथ की पाकिस्तान की चेतावनी

शैक्षणिक और व्यक्तिगत जीवन की चुनौतियों के बावजूद वह अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते गए और उन्होंने अपनी लगातार मेहनत से देश भर की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक ISS परीक्षा को पास करके इतिहास रच दिया।

गौरतलब है कि शेख ने 2014 में अपनी एमए की डिग्री पूरी की थी। उनकी सफलता उत्तरी कश्मीर के युवाओं के लिए एक उज्ज्वल उदाहरण है, जो दर्शाता है कि एकाग्रता और दृढ़ता से किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: संभल में दशहरे के दिन प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध मस्जिद पर चलाया बुलडोजर

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें