Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

संभल में दशहरे के दिन प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध मस्जिद पर चलाया बुलडोजर

October 2, 2025

संभल में दशहरे के दिन प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध मस्जिद पर चलाया बुलडोजर

नेशनल डेस्क: संभल जिले के राया बुजुर्ग गांव में प्रशासन द्वारा अवैध कब्जे पर बुलडोजर एक्शन लिया गया। बता दें कि रावण दहन के दिन आज जिला प्रशासन ने सरकारी तालाब की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्यवाही शुरू की। इस कार्रवाई में एक अवैध रूप से बनी मस्जिद और एक मैरिज होम को बुलडोजर से गिराया जा रहा है।

सुबह 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई

प्रशासन ने बताया कि यह निर्माण कार्य ग्राम समाज की तालाब वाली ज़मीन पर बिना किसी वैध अनुमति के किया गया था। उच्च अधिकारियों के आदेश पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की गई, जो देर शाम तक चलने की संभावना है।

कानून-व्यवस्था के मद्देनज़र भारी सुरक्षा तैनात

कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कई टुकड़ियां मौके पर मौजूद रहीं। स्थानीय प्रशासन ने संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है, ताकि भीड़ इकट्ठा न हो सके और शांति बनी रहे।

ये भी पढ़ें: संभल में दशहरे के दिन प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध मस्जिद पर चलाया बुलडोजर

प्रशासन का पक्ष

अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई किसी विशेष समुदाय के विरुद्ध नहीं, बल्कि सरकारी ज़मीन की रक्षा के लिए की जा रही है। “सरकारी तालाब की जमीन पर अतिक्रमण करना कानूनन अपराध है। प्रशासन सभी धर्मों के लिए समान दृष्टिकोण रखता है और अवैध निर्माण किसी का भी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी,” एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें