Site icon Dainik Savera Times

तुलसी के बीज सेहत के लिए क्यों माने जाते हैं वरदान? जानिए इसके चमत्कारी फायदे

Basil Seeds Benefits: आयुर्वेद में तुलसी को एक दिव्य औषधि माना गया है। तुलसी के पत्तों की ही तरह इसके बीज भी गुणों का खजाना हैं। इन्हें सब्जा बीज या बेसिल सीड्स कहा जाता है, जो तुलसी की ही एक प्रजाति के बीज होते हैं। छोटे-छोटे काले रंग के ये बीज देखने में साधारण जरूर लगते हैं, लेकिन इनका स्वास्थ्य पर प्रभाव असाधारण होता है। इन बीजों में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी है।

सब्जा बीजों को क्यों कहा जाता है हेल्थ सुपरफूड?

गर्मी के मौसम में इन बीजों का सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए किया जाता है। यही वजह है कि पारंपरिक भारतीय पेय पदार्थों जैसे शरबत, मिल्कशेक और फालूदा में सब्जा बीजों का उपयोग प्राचीन समय से होता आया है।

तुलसी के बीजों के प्रमुख फायदे:

वजन घटाने में सहायक: तुलसी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती। इससे अनावश्यक कैलोरी इनटेक कम होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

गैस और एसिडिटी में राहत: गर्मी के मौसम में सब्जा बीज तासीर में ठंडे होने के कारण पेट को शीतलता देते हैं। 1 चम्मच सब्जा बीज को दूध में डालकर पीने से गैस, एसिडिटी और पेट में जलन जैसी समस्याओं में आराम मिलता है।

डायबिटीज कंट्रोल में मददगार: सब्जा बीज ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करने में सहायक होते हैं। डायबिटीज के मरीज यदि इन्हें नियमित रूप से दूध या पानी के साथ लें, तो उन्हें लाभ मिल सकता है।

शरीर को ठंडक देने वाला: गर्मियों में सब्जा बीजों का सेवन शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में कारगर होता है। इन्हें शरबत, जूस, मिल्कशेक या साधारण पानी में मिलाकर पिया जा सकता है।

कैसे करें सेवन?
सब्जा बीजों को उपयोग करने से पहले 10-15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें। ये फूलकर जेल जैसी बनावट ले लेते हैं, जिसके बाद इन्हें किसी भी पेय या खाद्य पदार्थ में मिलाया जा सकता है।

Exit mobile version