हिमाचल डेस्क. हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला के चौड़ा मैदान में 14 नए अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए 700 होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इन वाहनों पर 6.70 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ये वाहन शिमला जिले के विभिन्न अग्निशमन केंद्रों देहा, उबादेश, नेरवा, ठियोग, मंडी के धर्मपुर और थुनाग, लाहुल स्पीति के काजा, कांगड़ा के शाहपुर और इंदौरा तथा हमीरपुर के नादौन के लिए रवाना किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: हिमाचल वासियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होने जा रही BSNL की 5G मोबाइल सेवा
सीएम ने आगे कहा कि इन अग्निशमन वाहनों को दूरदराज और घनी आबादी वाले क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैनात किया गया है, ताकि आग लगने की घटनाओं पर समय पर काबू पाया जा सके। बेड़े को और मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त अग्निशमन वाहनों की खरीद के लिए 25 करोड़ रुपए की राशि आबंटित की गई है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए नए और उन्नत अग्निशमन केंद्रों के उपकरणों के लिए 4.24 करोड़ रुपए और नादौन व इंदौरा में विभागीय भवनों के निर्माण के लिए 7 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए है।
ये भी पढ़ें: सोने की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार, जानें अक्टूबर में क्या दिखेगा असर?
बता दें इस खास मौके पर विधायक हरीश, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं निदेशक अग्निशमन सेवाएं सतवंत अटवाल त्रिवेदी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: नई दिल्ली में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई इतनी तीव्रता