नेशनल डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ एक नया वीडियो जारी किया है। भाजपा ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए #NoRoomForFear, Only Action! (अब डर के लिए कोई जगह नहीं, सिर्फ कार्रवाई!) कैप्शन दिया है। वीडियो में कहा गया है कि अब आतंकवादियों की बची हुई जमीन भी मिट्टी में मिला दी जाएगी। भाजपा के इस संदेश का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ भारत की कड़ी नीति को उजागर करना है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
पाकिस्तान से बदला लेने की घोषणा…
आपको बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 26 भारतीय नागरिकों की हत्या कर दी गई थी। इस हमले के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान से बदला लेने की बात कही थी। उन्होंने बिहार में एक रैली के दौरान कहा था कि भारत आतंकवाद और आतंकवादियों का खात्मा करेगा और पाकिस्तान से पहलगाम के शहीदों का बदला लेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा था कि भारत अब आतंकवादियों और उनके आकाओं को नहीं छोड़ेगा और पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया जाएगा।
पहलगाम हमला का PAK से कनेक्शन
दरअसल, 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकी हमला हुआ था। आतंकवादियों ने 26 भारतीयों की गोली मारकर हत्या की थी। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने इस हमले की जांच की और पाया कि इस हमले में पाकिस्तान का सीधा कनेक्शन था। इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों को फ्री हैंड दे दिया और कहा कि आतंकवाद को कुचलने का समय, दिन और तारीख, वे खुद तय करेंगे।
𝐍𝐨 𝐑𝐨𝐨𝐦 𝐅𝐨𝐫 𝐅𝐞𝐚𝐫, 𝐎𝐧𝐥𝐲 𝐀𝐜𝐭𝐢𝐨𝐧!
क्योंकि अब आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है… #OperationSindoor pic.twitter.com/e4Jke6TWwR
— BJP (@BJP4India) May 10, 2025
भारत के कड़े फैसले
आतंकी हमले के अगले ही दिन भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए। इन फैसलों में शामिल हैं…
-सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया गया।
-अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया गया।
-पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को रद्द कर दिया गया और उन्हें अपने देश वापस भेजने के निर्देश दिए गए।
-पाकिस्तान के साथ आयात-निर्यात को बंद कर दिया गया।
-पाकिस्तान के लिए हवाई रास्ते (एयर स्पेस) को बंद कर दिया गया।
-जम्मू-कश्मीर में बने डैमों को बंद करके पाकिस्तान का पानी पूरी तरह से रोक दिया गया।
-एयर स्ट्राइक के जरिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया।
इन कड़े कदमों से भारत ने पाकिस्तान को यह संदेश दिया कि आतंकी गतिविधियों को अब किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भारत की सुरक्षा सर्वोपरि है।
भाजपा की “एक्शन” की नीति
भाजपा का यह नया वीडियो स्पष्ट रूप से आतंकी कार्रवाई के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया की बात कर रहा है। भाजपा ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब आतंकी संगठनों और उनके आकाओं के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा। भाजपा का यह वीडियो संदेश भारत सरकार की नीति को और अधिक स्पष्ट करता है, जिसमें अब डर नहीं, बल्कि सक्रिय और निर्णायक कार्रवाई की बात की जा रही है। यह कदम भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति को स्पष्ट करता है, और आने वाले दिनों में भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में बड़ी कड़ी का संकेत देता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...