
नेशनल डेस्क : बुधवार को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को कड़े विरोध के बीच पारित किया गया। इस बिल के पक्ष में 288 सांसदों ने वोट दिया, जबकि इसके विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया। विपक्षी दलों ने इस बिल के खिलाफ बहस के दौरान 100 से ज्यादा संशोधन प्रस्ताव दिए थे, लेकिन वोटिंग के समय ये सभी प्रस्ताव खारिज कर दिए गए। वहीं अब इस बिल को लोकसभा से पास होने के बाज बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष पर कटाक्ष किया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
विपक्ष को हर विषय पर राजनीति करना…
इस पारित होने के बाद भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “विपक्ष को हर विषय पर राजनीति करना है… इस बिल से किसी को कोई नुकसान नहीं है,” जिससे स्पष्ट होता है कि सरकार इस विधेयक को सामाजिक और प्रशासनिक सुधार के रूप में देख रही है, जबकि विपक्ष इसे संविधान और अल्पसंख्यक अधिकारों पर हमला मान रहा है।
#WATCH गोंडा(यूपी): लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “विपक्ष को हर विषय पर राजनीति करना है…इस बिल से किसी को कोई नुकसान नहीं है..” pic.twitter.com/kNxDuQsXII
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2025
पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा-
इसी बीच, कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी (CPP) की बैठक पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में आयोजित की गई, जहां कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाषण दिया। सोनिया गांधी ने पुरानी संसद की वह भावना साझा की, जहां सहकर्मियों के साथ बातचीत और लोकतांत्रिक चर्चाओं का माहौल होता था, जिसे अब नए संसद भवन में खो दिया गया है।
सोनिया गांधी ने वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 पर सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक जबरन पारित किया गया है और इसे संविधान पर एक बेशर्म हमला बताया। उनके अनुसार, यह विधेयक सरकार की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य समाज को ध्रुवीकृत करना और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करना है। इस प्रकार, कांग्रेस पार्टी ने इस विधेयक के खिलाफ अपने विरोध को स्पष्ट किया है, जिससे संसद में राजनीतिक बहस और भी गरमाने की संभावना है।