Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिरौती, अवैध वसूली से ड्रग्स तक… एक इशारे पर करवा देते हैं मर्डर; कनाडा में छिपे हैं ये 7 कुख्यात गैंगस्टर

July 12, 2025

फिरौती, अवैध वसूली से ड्रग्स तक… एक इशारे पर करवा देते हैं मर्डर; कनाडा में छिपे हैं ये 7 कुख्यात गैंगस्टर

इंटरनेशनल डेस्क: कनाडा में भारत के कई वॉन्टेड गैंगस्टर छिपे हैं। कपिल शर्मा के कैफे पर हाल ही में हमला हुआ था। इस हमले की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गैंगस्टर हरजीत सिंह लाडी ने ली है। लाडी अकेला ही नहीं, कई ऐसे गैंगस्टर्स हैं, जो कनाडा की धरती से भारत में जुर्म फैला रहे हैं। कुछ आतंकी भी इनमें शामिल हैं, जिनके लिए कनाडा की धरती ‘सेफ हेवन’ बन चुकी है।

इन लोगों का मुख्य काम भारत में खून-खराबा और दहशत फैलाना है। ये गैंगस्टर विदेश में बैठकर ही तकनीक और सोशल मीडिया के जरिए भारत में फिरौती, धमकी, किडनैपिंग और सुपारी किलिंग जैसे मामलों को अंजाम देते हैं। कानून-सिस्टम में खामियों के बाद भी भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इन लोगों की तलाश कर रही है।

इन गैंगस्टरों में कई लोग ऐसे हैं, जो कभी स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गए थे। ये लोग सरहद पार से इतना बड़ा नेटवर्क खड़ा कर देंगे, यह शायह ही किसी ने सोचा हो। कनाडा के ढीले कानून का ये गैंगस्टर खूब फायदा उठा रहे हैं। ये गैंगस्टर इंस्टाग्राम के जरिए लाइव धमकी देते हैं। भारत में ऐसे कई मर्डर के मामले सामने आए हैं, जब व्हाट्सऐप पर हत्या की पूरी प्लानिंग की गई हो।

गोल्डी बराड़

इस गैंगस्टर का पूरा नाम सतविंदरजीत सिंह है, जो श्री मुक्तसर साहिब रहने वाला है। बराड़ का जन्म 1994 में हुआ था। उसके पिता पंजाब पुलिस में ASI शमशेर सिंह था। एक मर्डर ने उसे क्राइम की दुनिया में झोंक दिया। गोल्डी के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ का मर्डर हुआ था। मामले में गोल्डी ने बराड़ की हत्या कर दी थी। 2017 में वह विदेश गया था, भारत सरकार को उसकी कई संगीन मामलों में तलाश है। वह लॉरेंस बिश्नोई का खास है।

लाली तकराला

लाली मोगा के गांव का रहने वाला है, जिसका कई गैंग्स के साथ गठजोड़ है। 2016 से यह गैंग सक्रिय है। पंजाब में मर्डर, गैंगवार और लूट के कई मामलों में इस गैंग का हाथ है। फिलहाल लाली ब्रैंपटन शहर में बताया जा रहा है।

अजय सिंह

अजय सिंह हरियाणा के करनाल का रहने वाला है। अर्जुन रामपाल उर्फ अजय सिंह को लॉरेंस बिश्नोई और कौशल चौधरी के काफी करीब माना जाता है। वह कनाडा से कॉल करके फिरौती की रकम को बिटकॉइन में मंगाता है। 2019 से वह गुजरात के सरे शहर में बताया जा रहा है।

राजा डुबई वाला

राजविंदर सिंह उर्फ राजा डुबई वाला का नाम बड़े अपराधों में लिया जाता है। उसके खिलाफ हथियार तस्करी, नकली पासपोर्ट जैसे केस दर्ज हैं। भारतीय एजेंसियों को उसकी तलाश है, वह पासपोर्ट फ्रॉड केस में भी वांछित रहा है।

हरकमल उर्फ कमलबीर

कमलबीर मूल रूप से बंबीहा गैंग का बदमाश है, जो सोशल मीडिया पर फोटो और गाने आदि इंस्टॉल करते हैं। उसके ठिकाने एबॉट्सफोर्ड, सरे शहर में बताए जाते हैं. वह लाइव आकर अपनी आपबीती बताता है।

सुख कनाडा वाला

इसके बाद जिक्र आता है सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख कनाडा वाला का, जो लुधियाना का निवासी है। यह आरोपी लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क का हिस्सा है, जो पंजाब में टारगेट किलिंग जैसी वारदातों करवा चुका है।

सुखप्रीत सिंह

अर्शदीप सिंह गिल उर्फ ​​अर्श डाला भी भारत का बड़ा वॉन्टेड है। उसे पिछले साल गोलीबारी के मामले में अरेस्ट किया गया था। हालांकि दिसंबर 2024 में उसको जमानत मिल गई थी। माना जा रहा है कि आतंकी निज्जर की हत्या के बाद खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का जिम्मेदारी गिल के पास ही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें