नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की बुरी हार के बाद पार्टी ने शनिवार को एक बैठक बुलाई जिसमें राहुल गांधी और अन्य बड़े नेता शामिल हुए। बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं केसी वेणुगोपाल और अजय माकन ने मीडिया से बात करते हुए वोट चोरी का आरोप लगाया और कहा कि इसके लिए चुनाव आयोग और SIR (सिस्टम) जिम्मेदार हैं।
केसी वेणुगोपाल ने चुनाव आयोग को दोषी ठहराते हुए कहा कि वोट चोरी हो रही है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस मतदान के आंकड़ों की गहन जांच करेगी और इसके बाद बिहार में कांग्रेस की हार के असल कारणों के बारे में मीडिया को बताएगी।” कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव महागठबंधन के साथ मिलकर लड़ा था। जहां एनडीए को करीब 200 सीटें मिलीं, वहीं महागठबंधन को 40 सीटें भी नहीं मिल पाईं।
2010 के बाद कांग्रेस ने बिहार में 61 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सिर्फ 6 सीटें जीतीं, जो पार्टी के लिए एक बड़ा विफलता था। यह कांग्रेस के 2010 के बाद का सबसे खराब प्रदर्शन था, जब पार्टी ने केवल 4 सीटें जीती थीं। राहुल गांधी ने भी कहा कि बिहार चुनाव के नतीजे आश्चर्यजनक थे और पार्टी को इस हार के कारणों की गहन समीक्षा करनी होगी।
राहुल गांधी ने कहा, “बिहार के उन लाखों मतदाताओं का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने महागठबंधन में विश्वास दिखाया। यह परिणाम वाकई में आश्चर्यजनक है। हम ऐसे चुनाव में जीत नहीं हासिल कर सके जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।” उन्होंने आगे कहा, “यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है। कांग्रेस पार्टी और इंडिया ब्लॉक इस परिणाम की गहन समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के लिए और प्रभावी प्रयास करेंगे।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “हम बिहार की जनता के फैसले का सम्मान करते हुए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। हम उन ताकतों के खिलाफ संघर्ष करेंगे जो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही हैं।”उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को हिम्मत दी और कहा, “आपको निराश होने की कोई ज़रूरत नहीं है। आप ही हमारा गौरव और सम्मान हैं। आपकी मेहनत ही हमारी ताकत है।” खड़गे ने कहा, “हम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यह लड़ाई लंबी है, और हम इसे पूरी लगन, साहस और सच्चाई के साथ लड़ेंगे।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...