Site icon Dainik Savera Times

CBI के हत्थे चढ़ा भ्रष्ट IRS अधिकारी, 25 लाख की रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार

cbi

नेशनल डेस्क : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में 2007 बैच के IRS अधिकारी अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। वे फिलहाल दिल्ली में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के टैक्सपेयर सर्विस विभाग में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। उनके साथ एक प्राइवेट व्यक्ति हर्ष कोटक को भी गिरफ्तार किया गया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

कितनी रिश्वत मांगी गई थी ?

आपको बता दें कि शिकायतकर्ता के अनुसार, आयकर मामलों में “सहायता” के नाम पर कुल 45 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। यह रकम दो किश्तों में मांगी गई, और पहली किश्त के रूप में 25 लाख रुपये लेते हुए दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

कैसे हुआ खुलासा ?

अधिकारियों ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को धमकी दी थी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए, तो उसे लीगल मामलों में फंसा दिया जाएगा और भारी जुर्माना (पेनाल्टी) लगाया जाएगा। इससे डरकर शिकायतकर्ता ने मामले की सूचना CBI को दी।

CBI की कार्रवाई

CBI ने शिकायत की पुष्टि के बाद जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद CBI ने दिल्ली, पंजाब और मुंबई में IRS अधिकारी और प्राइवेट शख्स के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई दस्तावेज, डिजिटल सबूत और नगदी भी बरामद की गई है। यह गिरफ्तारी एक बार फिर से इस बात की ओर इशारा करती है कि उच्च पदों पर बैठे अधिकारी भी भ्रष्टाचार से अछूते नहीं हैं। CBI की यह कार्रवाई न केवल आयकर विभाग में पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में अहम है, बल्कि इससे आम नागरिकों को भी उम्मीद मिलती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई संभव है।

Exit mobile version