नेशनल डेस्क: भूटान की दो दिन की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में हुए कार विस्फोट के दोषियों को जल्द पकड़कर सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस हमले को बहुत गंभीरता से ले रही है और पूरी ताकत से जांच चल रही है।
पीएम मोदी ने भूटान से कहा, “आज मैं बहुत भारी मन से यहां आया हूं। कल शाम दिल्ली में जो भयानक विस्फोट हुआ, उसने पूरे देश को दुखी कर दिया है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, मैं उनके दर्द को समझता हूं। पूरा देश उनके साथ है। हमारी एजेंसियां पूरी रात से जांच में जुटी हैं और इस साजिश के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है। दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।”
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा कि दिल्ली विस्फोट की जांच बहुत तेजी और गंभीरता से की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सुनिश्चित करेगी कि इस घटना के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें सज़ा मिले। राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दें। हमारी जांच एजेंसियां दिन-रात काम कर रही हैं और जांच के नतीजे जल्द जनता के सामने रखे जाएँगे।”
यह घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर हुई थी। एक हुंडई i20 कार में उच्च-तीव्रता वाला विस्फोट हुआ, जिससे कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। धमाके की ताकत इतनी ज़्यादा थी कि आस-पास खड़ी गाड़ियाँ भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम), विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (IPC) के तहत मामला दर्ज किया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हर संभावना पर विचार किया जा रहा है और कोई भी पहलू छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी पारदर्शिता से होगी और दोषियों को कड़ी सज़ा दी जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...