Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता का निधन, श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे PM मोदी

March 17, 2025

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता का निधन, श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे PM मोदी

नेशनल डेस्क : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता का 84 वर्ष की आयु में आज यानी सोमवार को निधन हो गया। वहीं निधन के बाद PM मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही कई बड़े नेताओं ने उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

डॉ. देवेंद्र प्रधान का राजनीतिक योगदान

आपको बता दें कि डॉ. देवेंद्र प्रधान भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के वरिष्ठ नेता थे। वे ओडिशा के पूर्व भाजपा अध्यक्ष थे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री भी रहे थे। वे केंद्रीय परिवहन और कृषि मंत्री के रूप में 1999 से 2001 तक कार्यरत रहे। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कर्तव्यों को निभाया और विकास कार्यों में योगदान दिया। इसके साथ ही ओडिशा के CM मोहन चरण माझी ने डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने उन्हें एक लोकप्रिय जननेता और योग्य सांसद बताया। सीएम ने कहा कि डॉ. देवेंद्र प्रधान ने अपने कार्यकाल में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाईं और जनता से विशेष स्नेह प्राप्त किया। वे एक समर्पित नेता थे और राज्य के विकास के लिए हमेशा काम करते रहे।

नवीन पटनायक की श्रद्धांजलि

ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने भी डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. देवेंद्र प्रधान के अद्वितीय संगठनात्मक कौशल और अडिग व्यक्तित्व के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। नवीन पटनायक ने उन्हें प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्ति और लोकप्रिय नेता बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके अलावा, कई अन्य नेताओं ने भी उनके योगदान और नेतृत्व की सराहना की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

निधन के बाद की प्रतिक्रियाएँ

डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन के बाद उनकी सेवाओं और योगदान को लेकर उनके परिवार, पार्टी और राज्य के नेताओं ने संवेदना व्यक्त की है। उनके निधन से राज्य और देश को एक प्रतिष्ठित नेता का नुकसान हुआ है, जिनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें