Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ पर डांस करने में मस्त थे लड़के…तभी उनपर गिर गया DJ, देखें VIDEO

October 30, 2023

‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ पर डांस करने में मस्त थे लड़के…तभी उनपर गिर गया DJ, देखें VIDEO

नेशनल डेस्क: नवरात्रि के समापन के बाद कुछ लड़के माता दुर्गा की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। सभी DJ की धुन पर नाचने गाने में मस्त थे, तभी अचानक DJ उनपर गिर गया। मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का जहां, कुछ लड़के माता दुर्गा की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जा रहे थे।

 

मिनी ट्रक पर DJ लगाया गया था। ट्रक आगे-आगे चल रहा था और 12 से 13 लड़के सड़क पर नाचते हुए उसके पीछे चल रहे थे। तभी डीजे चलते हुए ट्रक से नीचे डांस कर रहे लड़कों पर गिर गया। इस दौरान 4 लड़के घायल हो गए। गनीमत यह रही कि डीजे के गिरते ही आसपास के लोगों ने उसे तत्काल उठा दिया, जिस कारण लड़कों को ज्यादा चोटें नहीं आईं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

 

करीब 12 से 13 लड़के मिनी ट्रक पर माता की मूर्ति को लेकर जा रहे थे, उसी ट्रक पर DJ भी रखा हुआ था लड़के ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ की धुन पर डंस कर रहे थे तभी ऊपर से DJ उनके पर गिरा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं आसपास के लोगों ने झट से DJ उठाया, इस हादसे में 4 लड़के घायल हुए हैं लेकिन गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें