Site icon Dainik Savera Times

भूकंप के झटकों से कांपी पाकिस्तान की धरती, 4.5 मापी गई तीव्रता

इंटरनेशनल डेस्क. पाकिस्तान में रात करीब 1:59 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई और इसका केंद्र ज़मीन से लगभग 10 किलोमीटर गहराई में था। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन लगातार झटकों से लोगों में डर बढ़ गया है।

एक दिन पहले कराची में भी झटका

2 अक्टूबर को कराची में भी 3.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। यह भूकंप सुबह 9:34 बजे मालिर से करीब 7 किलोमीटर दूर और 10 किलोमीटर गहराई में आया था।

ये भी पढ़ें: ‘आई लव मोदी’ ठीक है, लेकिन ‘आई लव मोहम्मद’ कहने पर विवाद क्यों : ओवैसी

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पहले भी तेज भूकंप

4 सितंबर को अफगानिस्तान और पाकिस्तान में 6.2 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया था। इसका केंद्र अफगानिस्तान के जलालाबाद से करीब 14 किलोमीटर दूर था। वहीं 25 अगस्त को पाकिस्तान के उत्तरी इलाकों में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके झटके इस्लामाबाद, रावलपिंडी और खैबर पख्तूनख्वा तक महसूस किए गए थे।

भूकंप क्यों आते रहते हैं?

पाकिस्तान भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के मिलने वाले हिस्से पर बसा है। यही कारण है कि यहां बार-बार भूकंप आते हैं। अगस्त में भी 19 और 20 तारीख को 5.5 और 3.7 तीव्रता के भूकंप आए थे।

ये भी पढ़ें: एलजी कविंदर गुप्ता बोले- लद्दाख हिंसा बर्दाश्त नहीं कर सकता, माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

अफगानिस्तान में तबाही

हाल ही में अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था, जिसमें 2,200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। कई गांव मिट्टी और ईंट-पत्थर से बने घरों के मलबे में दब गए। वहां खराब सड़कें और साधनों की कमी राहत कार्य में बड़ी मुश्किल बन गई।

Exit mobile version