Benefits Natural Sweetener: अगर आप भी मीठी चीज़ें खाने के शौकीन हैं लेकिन शक्कर से होने वाले नुकसान जैसे कि डायबिटीज, मोटापा, हृदय रोग, डिप्रेशन और स्किन संबंधी परेशानियोंसे परेशान रहते हैं, तो अब चिंता की कोई बात नहीं है। आपकी मिठास की चाहत को पूरा करने के लिए कुछ बेहतरीन और सेहतमंद विकल्प मौजूद हैं, जो न केवल स्वाद में बेहतरीन हैं बल्कि पोषण से भी भरपूर हैं। ये प्राकृतिक विकल्प आपको मीठा खाने का सुख तो देंगे ही, साथ ही आपकी सेहत का भी पूरा ध्यान रखेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं…
1. गुड़ (Jaggery) : गुड़ भारतीय रसोई का पारंपरिक हिस्सा है और एक बेहतरीन नेचुरल स्वीटनर भी। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे जरूरी खनिज तत्व मौजूद होते हैं। खास बात यह है कि शरीर इसे धीरे-धीरे पचाता है जिससे ब्लड शुगर में अचानक बढ़ोतरी नहीं होती।

कैसे करें इस्तेमाल:
– चाय, गर्म दूध, खीर या दलिया में मिलाएं
– पारंपरिक मिठाइयों जैसे लड्डू या गजक में उपयोग करें
– यह पाचन सुधारने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है
2. खजूर (Dates) : खजूर प्राकृतिक रूप से मीठा और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद फाइबर शरीर में शुगर के अवशोषण को धीमा करता है जिससे ऊर्जा लंबे समय तक बनी रहती है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट भी प्रचुर मात्रा में होते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल:
– स्नैक के तौर पर सीधे खाएं
– स्मूदी या एनर्जी बॉल्स में मिलाएं
– बेकिंग के लिए पेस्ट बना कर प्रयोग करें
3. नारियल चीनी (Coconut Sugar) : नारियल की चीनी, नारियल के पेड़ों के रस से बनाई जाती है और इसका स्वाद हल्का कारमेल जैसा होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) रिफाइंड शुगर से कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को तेज़ी से नहीं बढ़ाता।
कैसे करें इस्तेमाल:
– केक, कुकीज़, और मिठाइयों में शुगर की जगह
– चाय या कॉफी में मिलाएं
– दलिया या योगर्ट में टॉपिंग के तौर पर
क्यों करें इन विकल्पों का चुनाव?
ये सभी विकल्प प्राकृतिक हैं और किसी तरह की प्रोसेसिंग से नहीं गुजरे होते है। बता दें कि इनमें जरूरी विटामिन, और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो शरीर में धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है।