Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘प्यार में फंसाया, रेप कर बनाए वीडियो; ब्लैकमेल कर…’, छांगुर बाबा से मिली नाबालिग की रुला देने वाली आपबीती

July 12, 2025

‘प्यार में फंसाया, रेप कर बनाए वीडियो; ब्लैकमेल कर…’, छांगुर बाबा से मिली नाबालिग की रुला देने वाली आपबीती

उत्तर प्रदेश डेस्क: उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण मामले में मास्टरमाइंड जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को लेकर बड़ी बातें सामने आई हैं। मामले में एक फरीदाबाद की नाबालिग लड़की सामने आई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आमिर हुसैन नाम के आरोपी ने उसको प्रेम जाल में फंसाया और बाद में दिल्ली ले जाकर छांगुर बाबा से मिलवाया था। यही नहीं, यहां पर उसको नमाज अदा करवाने के बाद धर्म परिवर्तन के लिए भी कहा गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान आमिर हुसैन के तौर पर हुई है। सूत्रों के मुताबिक पीड़िता 16 साल की है, जो संजय कॉलोनी की रहने वाली है। पीड़िता रेंट पर फैमिली के साथ रहती थी, साथ में आमिर रहता था। आरोपी की बहन का नाम नेहा खान है, जिससे वह 2023 में मिली थी। नेहा ने ही आमिर से पहचान करवाई थी। आमिर उसको लेकर निजामुद्दीन दरगाह गया था, जहां छांगुर बाबा से मिलवाया।

भाभी के घर ले जाकर किया गंदा काम

यहां छांगुर ने पीड़िता को धर्म बदलने के सपने दिखाए और शादी करवाने का वादा किया। इसके बाद ताबीज देकर कहा कि इसे रोजाना पी लेना। जून 2023 में आमिर उसे अपनी भाभी के घर ले गया था, यहां उसके साथ गलत काम किया। नेहा ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद कई बार गलत काम किया और ब्लैकमेल करते रहे। 14 मार्च 2024 को परिवार के लोगों ने बजरंग दल के साथ मिलकर उसे आमिर के घर से बरामद किया था।

शराब पीकर रेप करता था नवाब

आमिर की गिरफ्तारी के बाद भी नेहा उसको ब्लैकमेल करती रही। 5 अप्रैल को उसे लेकर नांगलोई आई थी। यहां दिल्ली पुलिस के एक जवान नवाब खान से भी मिलवाया। वह आमिर का जीजा था, जो रोहिणी थाने में पोस्टेड था। बाद में उसे घर ले गया। जब उसकी पत्नी और बच्चे घर नहीं होते थे तो वह भी उससे रेप करता था। 4 महीने बाद उसे किसी अन्य जगह ले जाया गया, जहां नाम बदलकर रखा गया। इस दौरान नेहा कलमा न पढ़ने पर उसको मारती थी। नवाब खान कई बार रूम पर आता और उससे जबरन मीट बनवाता था। इस दौरान उसके साथ शराब पीकर रेप किया जाता। पुलिस के अनुसार मामला गंभीर है, गहनता से इसकी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें