नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार के आखिरी दिन जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के एक वायरल वीडियो ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो में कथित तौर पर ललन सिंह को वोटरों को मतदान से रोकने की बात करते हुए दिखाया गया है। इस मामले में चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें: ‘अंजे-पंजे और गंजे सब गायब हो जाएंगे’, महागठबंधन पर नितिन गडकरी का जोरदार हमला
चुनाव आयोग ने कहा कि वीडियो की जांच पटना जिला प्रशासन ने की थी। जांच में पाया गया कि बयान आचार संहिता का उल्लंघन करता है। चुनाव आयोग ने कहा,“वीडियो सर्विलांस टीम द्वारा मिले सबूतों की जांच के बाद, श्री ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह चुनाव आयोग की छाती पर बुलडोज़र चढ़ाते हुए कह रहे कि गरीबों को वोटिंग के दिन घर से निकलने नहीं देना है! घर में बंद कर देना है, अगर ज्यादा हाथ पैर जोड़ेगा तो अपने साथ ले जा कर वोट गिराने देना है।कहाँ है मरा हुआ आयोग? pic.twitter.com/BQRMQpAW3H
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 4, 2025
इस वीडियो को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने X (ट्विटर) हैंडल से पोस्ट किया। वीडियो शेयर करते हुए आरजेडी ने लिखा, “केंद्रीय मंत्री ललन सिंह कह रहे हैं कि गरीबों को वोटिंग के दिन घर में बंद कर दो, अगर ज़्यादा हाथ-पैर जोड़े तो अपने साथ ले जाकर वोट गिरवा दो। कहाँ है मरा हुआ आयोग?” आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती ने भी यही वीडियो शेयर किया और चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आयोग को टैग करते हुए लिखा, “क्या आयोग इस वीडियो की सच्चाई जांचेगा और कार्रवाई करेगा, या फिर ऐसे ही चुप रहेगा?”
वहीं, जेडीयू ने इस विवाद पर अपनी सफाई दी है। पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो पूरी तरह से एडिटेड है और इसे गलत संदर्भ में फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “ललन सिंह ने किसी वर्ग या समुदाय को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। यह विपक्ष की साजिश है ताकि चुनाव के आखिरी चरण में भ्रम फैलाया जा सके।”
चुनाव आयोग ने ललन सिंह को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा है। आयोग यह जानना चाहता है कि वीडियो असली है या एडिटेड और ललन सिंह ने वास्तव में ऐसा बयान दिया था या नहीं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...