Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाकुंभ में फिर लगी भीषण आग…पार्किंग में 2 गाड़ियां जली, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर टीम

January 25, 2025

महाकुंभ में फिर लगी भीषण आग…पार्किंग में 2 गाड़ियां जली, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर टीम

महाकुंभ नगर : महाकुंभ नगर मेला क्षेत्र के सेक्टर 2 में खड़ी दो गाड़ियों में आग लग गई जिस पर तुरंत काबू भी पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर मौजूद अधिकारी ने बताया कि 4,500 लीटर वाटर कैपेसिटी वाली बड़ी गाड़ी की मदद से आग को बुझाया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस और फायर टीम

आग की घटना मेला क्षेत्र के सेक्टर 2 के पास मुख्य सड़क की है। प्रशासनिक व्यवस्था चाक चौबंद है यही कारण है कि आग पर तुरंत काबू पाया जा सका। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की चार गाड़ियां पहुंच गईं। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

फायर अधिकारी ने दी मामले की पूरी जानकारी

फायर अधिकारी विशाल यादव ने बताया कि ‘कॉलर द्वारा हमें पता चला कि सरदार पटेल सेवा संस्थान के सामने अर्टिगा गाड़ी में आग लगी है। सूचना पाकर तत्काल मौके पर छह फायर बुलेट और छह वाटर टेंडर पहुंची। आग खतरनाक रूप धारण कर रही थी, उसके पहले ही 4,500 लीटर वाटर कैपेसिटी वाली बड़ी गाड़ी की मदद से कंट्रोल कर लिया गया।‘

फिलहाल किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई…

उन्होंने बताया कि ‘इस कार के बगल में ही एक अन्य कार खड़ी थी, जिसके नंबर प्लेट से पता चला की ये झारखंड की कार है। ये आधी कार भी चपेट में आ गई थी, जिसको हमने बुझा दिया है। फिलहाल किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई है। घटनास्थल के पास ही एक बस्ती है, जो अब सुरक्षित है।‘

19 जनवरी को भी शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 में गीता प्रेस के कैंप में लगी थी आग

मेला क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर आग लगने की ये दूसरी घटना है। 19 जनवरी को ही महाकुंभ में शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 में गीता प्रेस के कैंप में आग लगी थी। जिसमें कई कॉटेज जल गए थे। महाकुंभ प्रशासन के मुताबिक, गीता प्रेस की रसोई में छोटे सिलेंडर से चाय बनाते समय गैस लीक होने से हादसा हुआ था। आग लगने से रसोई में रखे 2 गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुए थे। तब भी प्रशासन के पुख्ता इंतजाम के चलते आग पर काबू पा लिया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें