Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aadhaar Card और फोटोकॉपी रखने की झंझट खत्म, सरकार ने लॉन्च किया नया ऐप… जानिए कैसे करेगा काम

April 9, 2025

Aadhaar Card और फोटोकॉपी रखने की झंझट खत्म, सरकार ने लॉन्च किया नया ऐप… जानिए कैसे करेगा काम

नेशनल डेस्क : आधार कार्ड भारत में एक अहम दस्तावेज बन चुका है, जिसे अब तक स्कूल-कॉलेज के एडमिशन से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक के लिए हर जगह जरूरत पड़ती है। इसके अलावा, कई बार आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी जमा करनी होती है। लेकिन अब सरकार ने एक नया आधार ऐप लॉन्च किया है, जिससे आपको अब आधार कार्ड और उसकी कॉपी साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्यूआर कोड की मदद से आपकी पहचान आसानी से और सुरक्षित रूप से प्रमाणित की जा सकेगी। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

QR कोड से काम कैसे होगा?

फिलहाल, यदि आपको कहीं अपनी पहचान साबित करनी हो तो आपको अपना आधार कार्ड या उसकी फोटोकॉपी जमा करनी होती है, लेकिन अब यह सब नहीं करना होगा। नए आधार ऐप के जरिए आप सिर्फ QR स्कैन करके अपनी पहचान प्रमाणित कर सकेंगे। यानी, आपको अपना आधार कार्ड और उसकी फोटोकॉपी साथ रखने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आपको सिर्फ अपने फोन में ऐप ओपन करके क्यूआर कोड स्कैन करना होगा, और आपकी जानकारी संबंधित विभाग के पास पहुंच जाएगी।

कैसे काम करेगा नया ऐप?

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ऐप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए ऐप की मदद से अब आधार की वेरिफिकेशन प्रक्रिया बहुत तेज और सुरक्षित हो जाएगी। इस ऐप में फेस आईडी ऑथेंटिकेशन का विकल्प भी होगा, जिससे आप अपनी पहचान साबित कर पाएंगे। यह ऐप उसी तरह काम करेगा जैसे यूपीआई ऐप्स काम करती हैं। जब आप किसी भी यूपीआई पेमेंट को करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करते हैं, उसी तरह इस ऐप में भी आपको अपनी जानकारी शेयर करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इसके बाद आपको फेस आईडी ऑथेंटिकेशन करना होगा, और आपकी जानकारी तुरंत संबंधित विभाग के पास चली जाएगी।


आपकी प्राइवेसी भी रहेगी सुरक्षित

इस ऐप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपनी जानकारी केवल उस हिसाब से ही शेयर कर सकेंगे, जितनी जानकारी आप देना चाहें। यानी, आप अपनी जानकारी का नियंत्रण पूरी तरह से अपने पास रख सकेंगे, जिससे आपकी प्राइवेसी भी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी। भारत सरकार के इस नए आधार ऐप से अब आधार वेरिफिकेशन बहुत आसान और सुरक्षित हो जाएगा। आपको अब न तो आधार कार्ड साथ रखने की जरूरत होगी और न ही उसकी फोटोकॉपी जमा करनी पड़ेगी। बस एक क्यूआर कोड स्कैन करें, और आपकी पहचान तुरंत प्रमाणित हो जाएगी। यह कदम न केवल सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि आधार कार्ड यूजर्स की सुरक्षा और प्राइवेसी को भी सुनिश्चित करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें