
नेशनल डेस्क : दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स की लाइब्रेरी में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अनुसार, सुबह 8:55 बजे कॉलेज के लाइब्रेरी सेक्शन में सबसे पहले आग देखी गई। आग तेजी से फैली और कॉलेज की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
मौके पर पहुंची दमकल की 11 गाड़ियां
#WATCH दिल्ली: पीतमपुरा स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आज आग लग गई। 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सुबह करीब 9.40 बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग सबसे पहले लाइब्रेरी में लगी। कूलिंग ऑपरेशन जारी: दिल्ली फायर सर्विस
(वीडियो सोर्स: दिल्ली फायर सर्विस) pic.twitter.com/lBlAudKUoZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2025
दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची
आपको बता दें कि जैसे ही आग की सूचना मिली, दमकल विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब 9:40 बजे आग पर काबू पा लिया गया, हालांकि कूलिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है। वहीं अब तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। मौके पर पहुंचे फायर फाइटर्स ने समय पर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी क्षति टल गई।
दिल्ली में लगातार हो रही आग की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की माँग कर रही हैं। श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज में लगी आग से बड़ी जनहानि नहीं हुई, यह राहत की बात है, लेकिन यह भी स्पष्ट संकेत है कि संस्थानों में अग्निशमन उपायों को और मजबूत करने की आवश्यकता है।