Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में लेक्चरर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें किस तारीख से शुरू होंगी परीक्षाएं

September 18, 2025

हरियाणा में लेक्चरर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें किस तारीख से शुरू होंगी परीक्षाएं

हरियाणा डेस्क: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने विभिन्न विषयों में लेक्चरर पदों की भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षाएं 15 सितंबर से 24 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवार 10 सितंबर से अपना एडमिट कार्ड HPSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने साफ-साफ कहा है कि एडमिट कार्ड A-4 साइज पेपर पर क्लियर प्रिंट में होना चाहिए, अन्यथा परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा तिथियां और विषय:

15 सितंबर 2025 को एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी और आर्किटेक्चर विषयों की परीक्षा होगी। 17 सितंबर 2025 को इंस्ट्रूमेंट एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, फैशन टेक्नोलॉजी और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विषयों की परीक्षा होगी। 19 सितंबर 2025 को लाइब्रेरी साइंस और ऑफिस मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन के विषयों की परीक्षा होगी। 24 सितंबर 2025 को फैशन डिज़ाइन, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स और बिज़नेस मैनेजमेंट विषयों की परीक्षा होगी।

जरूरी हिदायतें:

एडमिट कार्ड धुंधला या छोटा हुआ तो एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना जरूरी है। एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें। इन परीक्षाओं के जरिए हरियाणा में तकनीकी और प्रबंधन कॉलेजों में लेक्चरर पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों को तैयारी पूरी करने और समय पर परीक्षा स्थल पहुंचने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें