Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीलंका में मूसलाधार बारिश से हालात बेकाबू, भूस्खलन के कारण 31 लोगों की मौत

November 27, 2025

श्रीलंका में मूसलाधार बारिश से हालात बेकाबू, भूस्खलन के कारण 31 लोगों की मौत

इंटरनेशनल डेस्कः श्रीलंका में पिछले 11 दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई हुई है। इन आपदाओं के कारण अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 4,000 लोग प्रभावित हुए हैं।

श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (DMC) ने इसकी जानकारी दी है। DMC की ओर जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मध्य पर्वतीय जिलों में 18 लोगों की मौत हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुंबुक्कना में एक यात्री बस पानी में फंस गई थी। इसकी सूचना मिलने पर आपात दलों में 23 यात्रियों को सफलतापूर्वक बचा लिया है। वहीं, एक समाचार पोर्टल ने बताया कि करीब 10 लोग घायल हुए हैं जबकि 14 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

वहीं, बारिश से बिगड़े हालात के चलते राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने 25 में से 17 प्रशासनिक जिलों में बिगड़ती स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई है।

बता दें अक्टूबर 2024 में भारी बारिश के कारण राजधानी कोलंबो और उपनगरीय क्षेत्रों सहित देश के कई हिस्सों में बाढ़ आई थी, जिससे 1 लाख 34 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें