Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal News: 123 पदों के लिए पूर्व सैनिक रोजगार सेल में साक्षात्कार शुरू

March 22, 2025

Himachal News: 123 पदों के लिए पूर्व सैनिक रोजगार सेल में साक्षात्कार शुरू

हमीरपुर(रविंद्र कुमार): हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निदेशालय के द्वारा पुलिस कांस्टेबल के 123 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार शुरू हो गए है। इसी के चलते आज शनिवार कांगडा जिला के पूर्व सैनिकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। साक्षात्कार में पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों की जांच करने के बाद पूर्व सैनिकों का पैनल तैयार किया जाएगा जिसके बाद चयनित पूर्व सैनिकों को सीनियोरिटी के आधार पर नियुक्त किया जाएगा ।

बता दे कि पुलिस कांस्टेबल के 123 पदों साक्षात्कार का आयोजन किया गया। जिसमें सामान्य श्रेणी के 74, अन्य पिछड़ा वर्ग के 16, अनुसूचित जाति के 24 और अनुसूचित जनजाति के 9 पद भरे जाएंगे। साक्षात्कार प्रक्रिया में वही पूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं, जो 13 दिसंबर 2022 से 13 दिसंबर 2024 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं। शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास अनिवार्य है। अभी तक हमीरपुर,चंबा, सोलन, मंडी व बिलासपुर जिला के 400 से 500 के करीब पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों की जांच कर ली गई है।

पूर्व सैनिक रोजगार सेल हमीरपुर के अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व सैनिक रोजगार सेल हमीरपुर ने रोजगार सेल के आधार पर ही पूर्व सैनिकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि शनिवार जिला कांगडा के भूतपूर्व सैनिकों को बुलाया गया जिनके साक्षात्कार लिए जा रहे है। उन्होंने बताया कि गत दिवस ऊना और हरोली के पूर्व सैनिकों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया गया था और अंब व बंगाणा के पूर्व सैनिकों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया था । उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों की जांच के बाद पैनल तैयार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :- जम्मू कश्मीर के 4,704 तीर्थयात्री हज के लिए होंगे रवाना, 18 मई से शुरू होगी उड़ानें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें