Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Pradesh: नालागढ़ में कबाड़ के ढेर में आग लगने से हुआ धमाका, 2 लोग झुलसे

December 29, 2025

Himachal Pradesh: नालागढ़ में कबाड़ के ढेर में आग लगने से हुआ धमाका, 2 लोग झुलसे

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में आगजनी की घटना सामने आई थी। दरअसल, राजपुरा के पास कबाड़ के ढेर में आग में धमाके हुए, जिससे पैदल जा रहे 2 लोग झुलस गए। आगजनी में घायल हुए दोनों लोगों को इलाज के लिए नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार कबाड़ के ढेर में लगी आग में अचानक धमाका हो गया और वहां से गुजर रहे मोहर सिंह व आशिश कुमार झुलस गए, जिन्हें लोगों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया।

घायल के लड़के गंगा राम ने बताया कि उसके पिता व भतीजा दवाई लेकर जा रहे थे, उसी दौरान धमाका हो गया। उन्होंने कहा कि आग में धमाका होने से कुछ गर्म तरल पदार्थ उसके पिता और भतीजे पर पड़ गया, जिससे वह दोनों घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों को नालागढ़ अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले की पुलिस को शिकायत दे दी है।

इस मामले को लेकर एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि आगजनी की सूचना मिली है, जिसमें 2 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें