Site icon Dainik Savera Times

कल से सभी स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

School holiday

School holiday

नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ में इस समय गर्मी का कहर बहुत बढ़ गया है। पारा 44 डिग्री तक पहुंच चुका है और तपती गर्म हवाओं के कारण लू जैसी स्थिति बन गई है। इस गर्मी के कारण बच्चों को स्कूल जाना भी मुश्किल हो रहा था, जिसके चलते उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ रही थी।

इसी बीच, शिक्षा विभाग ने राहत की खबर दी है। 25 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। यह छुट्टियां सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होंगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने 24 अप्रैल को इस संबंध में आदेश जारी किया।


रायपुर में पारा 44 डिग्री तक पहुंचा
प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के कारण पारा 44 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। इस आदेश में यह भी कहा गया है कि छुट्टियां 25 अप्रैल से शुरू होकर 15 जून तक रहेंगी। हालांकि, इस आदेश का असर केवल छात्रों पर होगा, शिक्षकों के लिए यह छुट्टियां लागू नहीं होंगी।

छात्रों को गर्मी से राहत मिली
गर्मी के कारण स्कूलों में पढ़ाई करना छात्रों के लिए मुश्किल हो रहा था। कई लोग सोशल मीडिया पर स्कूलों की छुट्टियों की मांग कर रहे थे। रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान ने भी कलेक्टर को पत्र लिखकर छुट्टियां घोषित करने की अपील की थी। अब, स्कूलों में छुट्टियां घोषित होने से छात्रों और उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।

Exit mobile version