नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ में इस समय गर्मी का कहर बहुत बढ़ गया है। पारा 44 डिग्री तक पहुंच चुका है और तपती गर्म हवाओं के कारण लू जैसी स्थिति बन गई है। इस गर्मी के कारण बच्चों को स्कूल जाना भी मुश्किल हो रहा था, जिसके चलते उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ रही थी।
इसी बीच, शिक्षा विभाग ने राहत की खबर दी है। 25 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। यह छुट्टियां सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होंगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने 24 अप्रैल को इस संबंध में आदेश जारी किया।
भीषण गर्मी से राहत मिली, बच्चों की मुस्कान बनी रहे यही प्रयास है!
छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के कहर को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 25 अप्रैल से 15 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी का हृदय… pic.twitter.com/BchHg4h0Mb
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) April 23, 2025
रायपुर में पारा 44 डिग्री तक पहुंचा
प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के कारण पारा 44 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। इस आदेश में यह भी कहा गया है कि छुट्टियां 25 अप्रैल से शुरू होकर 15 जून तक रहेंगी। हालांकि, इस आदेश का असर केवल छात्रों पर होगा, शिक्षकों के लिए यह छुट्टियां लागू नहीं होंगी।
छात्रों को गर्मी से राहत मिली
गर्मी के कारण स्कूलों में पढ़ाई करना छात्रों के लिए मुश्किल हो रहा था। कई लोग सोशल मीडिया पर स्कूलों की छुट्टियों की मांग कर रहे थे। रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान ने भी कलेक्टर को पत्र लिखकर छुट्टियां घोषित करने की अपील की थी। अब, स्कूलों में छुट्टियां घोषित होने से छात्रों और उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...