Moga Road Accident : मोगा जिले के चारिक गांव से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां एक युवक मजदूरी करने के बाद मोटरसाइकिल पर अपने गांव लौट रहा था तभी रास्ते में उसकी टक्कर एक ट्रैक्टर से हो गई। बता दे कि मशीन की चपेट में आने से युवक का पैर कट गया। उन्हें समाज सेवा वाहन द्वारा मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया गया।
हादसे की जानकारी देते हुए घायल की पत्नी कुलविंदर कौर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनके पति का एक्सीडेंट हो गया है। वह दला गांव में काम करने गया था और गांव लौट रहा था, तभी रास्ते में उसकी दुर्घटना हो गई। उसकी हालत बहुत गंभीर है।
समाज सेवा सोसायटी के अध्यक्ष गुरसेवक सिंह सन्यासी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चरिक रोड के पास एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई है। हमारे सदस्य एक वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मोटरसाइकिल सवार, जो गंभीर रूप से घायल था और उसका एक पैर कट गया था, उसे मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...