Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

युजवेंद्र चहल की कमाई और लाइफस्टाइल… जानिए कितनी संपत्ति के मालिक है चहल

March 20, 2025

युजवेंद्र चहल की कमाई और लाइफस्टाइल… जानिए कितनी संपत्ति के मालिक है चहल

स्पोर्ट डेस्क : टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है। चहल और धनश्री ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। अब शादी के करीब 4 साल के बाद दोनों आधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं। धनश्री और चहल के तलाक का केस बांद्रा की फैमिली कोर्ट में चल रहा था। इन दोनों के तलाक पर गुरुवार दोपहर फैसला आया है। वहीं, पूरा देश इस वक्त युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की ही चर्चा कर रहा है। वहीं अब ये दोनों हमेशा के लिए अलग हो गये हैं। इसी बीच आज हम उनके नेटवर्थ और संपत्ति के बारे में भी जानेंगे। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

चहल की कुल नेटवर्थ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ युजवेंद्र चहल ग्रेड C कॉन्ट्रैक्ट में हैं, जिससे उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा, आईपीएल में उनकी डिमांड भी काफी ज्यादा है। आईपीएल 2025 की मेगा-नीलामी में पंजाब किंग्स ने युजवेंद्र चहल को 18 करोड़ रुपये में खरीदा। अब तक, चहल ने आईपीएल के जरिए करीब 37 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो उनकी नेटवर्थ में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई 

क्रिकेट के अलावा, युजवेंद्र चहल विज्ञापनों के माध्यम से भी मोटी कमाई करते हैं। वह VIVO, Nike, Acuvue, Boom 11 और Fanta जैसे प्रमुख ब्रांड्स को एंडोर्स करते हैं, जो उनकी अतिरिक्त आय का एक बड़ा स्रोत हैं। इसके अलावा, उनके पास महंगी कारों का शानदार कलेक्शन भी है, जिसमें पोर्श कैयेन एस और मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास जैसी कारें शामिल हैं। इस तरह, युजवेंद्र चहल क्रिकेट के साथ-साथ अपनी कमाई के अन्य स्रोतों से भी खूब धन अर्जित कर रहे हैं, जो उनकी समृद्ध लाइफस्टाइल को दर्शाता है।

कुल नेटवर्थ लगभग 45 करोड़ रुपये है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, युजवेंद्र चहल की कुल नेटवर्थ लगभग 45 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई अब भी करोड़ों में है, भले ही वह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं हैं। बता दें कि 34 साल के चहल के पास गुरुग्राम में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये बताई जाती है। चहल को खेल कोटे से इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर की नौकरी मिली है। इस पद पर उन्हें 4600 ग्रेड पे के हिसाब से मासिक सैलरी 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक मिलती है। हालांकि, उनकी सरकारी सैलरी का ठीक-ठीक आंकड़ा नहीं बताया जा सकता।

चहल और धनश्री के तलाक…

एलिमनी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चहल ने धनश्री वर्मा को 4.75 करोड़ रुपये का स्थायी गुजारा भत्ता देने पर सहमति जताई थी। इसमें से 2.37 करोड़ रुपये पहले ही चुकता किए जा चुके हैं, लेकिन बाकी राशि का भुगतान अभी बाकी है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में 6 महीने का कूलिंग ऑफ पीरियड माफ कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि पिछले ढाई साल से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं, और 4.75 करोड़ रुपये के सेटलमेंट पर बातचीत भी हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें