Site icon Dainik Savera Times

Sheet Mask का सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल… ताकि चेहरे पर आए ग्लो, जानें सही तरीका

How to use sheet mask : आजकल स्किन केयर की दुनिया में शीट मास्क का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। दरअसल ये मास्क न केवल त्वचा को हाइड्रेट करते हैं, बल्कि इसे ताजगी और चमक भी प्रदान करते हैं। शीट मास्क एक आसान और असरदार तरीका है जिससे आप घर बैठे अपनी त्वचा को ग्लोइंग और हेल्दी बना सकते हैं। बस इसे सही तरीके से लगाना ज़रूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शीट मास्क का सही इस्तेमाल कैसे किया जाता है? आइए विस्तार के जानते है….

क्या होता है शीट मास्क?

शीट मास्क एक तरह का फेस मास्क होता है जो पतले कपड़े या सेल्युलोज शीट में सीरम भरा होता है। यह मास्क त्वचा पर लगाने के लिए तैयार होता है और इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और हाइड्रेटिंग एजेंट्स होते हैं।

शीट मास्क लगाने का सही तरीका

1. चेहरा साफ करें : मास्क लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से फेस वॉश से धो लें ताकि गंदगी और ऑयल हट जाए।
2. टोनर लगाएं : त्वचा को टोनर से तैयार करें ताकि मास्क का सीरम अच्छी तरह अब्ज़ॉर्ब हो।
3. शीट मास्क लगाएं : मास्क को पैक से निकालें और चेहरे पर सावधानी से लगाएं। ध्यान दें कि वह आंख, नाक और मुंह के हिसाब से सही तरह बैठा हो।
4. 15–20 मिनट तक रखें : मास्क को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक रखें। इससे सीरम त्वचा में गहराई से समा जाता है।
5. मास्क हटाएं और मालिश करें : मास्क हटाने के बाद चेहरे पर बचे हुए सीरम को उंगलियों से हल्के हाथों से मसाज करें। चेहरा न धोएं।

कितनी बार करें उपयोग?

शीट मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में 2–3 बार किया जा सकता है, लेकिन अगर त्वचा बहुत रूखी है तो रोज़ाना भी किया जा सकता है।

Exit mobile version