Site icon Dainik Savera Times

Video : गुजरात में पेपर मिल में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

नेशनल डेस्क :  गुजरात के अरावली जिले के काबोला इलाके में स्थित एक पेपर मिल में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आग पेपर मिल के वेस्ट गोदाम में लगी थी। इस हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। दमकल विभाग की कुल 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

अग्निशमन अधिकारी की पुष्टि

वहीं इस घटन पर अग्निशमन अधिकारी हेमराज सिंह वाघेला ने बताया कि “पेपर मिल के वेस्ट गोदाम में आग लग गई है। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है।” अभी तक आग के कारणों के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है, और मामले की जांच जारी है।

 

Exit mobile version