-
नेशनल डेस्क : गुजरात के अरावली जिले के काबोला इलाके में स्थित एक पेपर मिल में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आग पेपर मिल के वेस्ट गोदाम में लगी थी। इस हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। दमकल विभाग की कुल 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं.