Yuzvendra Chahal : चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के लिए हैट्रिक लेने वाले युजवेंद्र चहल ने कहा कि उन्होंने अपने कौशल पर भरोसा किया और स्थिति के अनुसार अपनी लाइन बदलकर गेंदबाजी की। पहले दो ओवरों में 23 रन देने वाले चहल ने सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी (11) को आउट किया। इसके बाद उन्होंने दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज और नूर अहमद को पवेलियन भेजकर आईपीएल में अपनी दूसरी हैट्रिक ली।
आईपीएल की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कप्तान श्रेयस अय्यर से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे पता था कि माही भाई (धोनी) और दुबे (शिवम) वहां मौजूद हैं। लेकिन मुझे यह भी लगा कि मुझे इस ओवर में विकेट मिल जाएगा। मैंने इस बात के बारे में ज्यादा नहीं सोचा था कि वह मेरी गेंद पर छक्का मार देंगे। मैंने अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने की कोशिश की और अपनी लाइन बदलता रहा।” चहल ने 32 रन देकर चार विकेट लिये। चेन्नई की टीम ने 19.2 ओवर में 190 रन पर ऑलआउट होकर पंजाब को चार विकेट से मैच जीत लिया।
पहले स्पैल में महंगे साबित होने के बाद दूसरे स्पैल में उनकी शानदार गेंदबाजी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मुझे पता था कि तेज गेंदबाजों का कोटा पूरा होने के बाद मुझे 19वां या 20वां ओवर फेंकना होगा, इसलिए मैं उसी हिसाब से तैयारी कर रहा था। मैंने स्थिति के अनुसार अपनी लाइन बदली।”
भारत के लिए आखिरी टी20 मैच अगस्त 2023 में खेलने वाले 34 वर्षीय चहल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार विकेट भी लिए। 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब के कप्तान अय्यर ने 41 गेंदों पर 72 रन बनाए। उन्होंने कहा, “मैं उस स्थिति में था जहां मुझे इस चुनौती का आनंद मिल रहा था।”
ये भी पढ़ें- Himachal Crime: शिमला में रंजिश के चलते भाई ने की भाई हत्या, श्मशानघाट के पास मिला शव

