Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लगातार बारिश से वैष्णो देवी मार्ग पर हुआ लैंडस्लाइड… अर्ध कुंवारी का रास्ता अस्थाई रूप से बंद, देखें Video

June 24, 2025

लगातार बारिश से वैष्णो देवी मार्ग पर हुआ लैंडस्लाइड… अर्ध कुंवारी का रास्ता अस्थाई रूप से बंद, देखें Video

Vaishno Devi Landslide News: माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। बता दें कि क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अर्धकुंवारी मार्ग पर भूस्खलन हो गया है, जिस वजह से इस मार्ग को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से लिया निर्णय

भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें पुराने रास्ते से यात्रा कराने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यात्रा को पूरी तरह नहीं रोका गया है, बल्कि श्रद्धालुओं को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है ताकि कोई असुविधा न हो।

बैटरी कार सेवा भी अस्थाई रूप से बंद

भूस्खलन के कारण बैटरी कार सेवा को भी अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। यह सेवा विशेष रूप से वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए होती है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि स्थिति सामान्य होते ही यह सेवा फिर से शुरू कर दी जाएगी।

प्रशासन कर रहा रास्ते की सफाई

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि भूस्खलन के कारण रास्ते पर काफी मलबा और पत्थर जमा हो गए हैं, जिन्हें हटाने का कार्य तेजी से जारी है। जल्द ही रास्ता फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

श्रद्धालुओं से की गई अपील

अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। यात्रा पूरी तरह चालू है और श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है। सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें