
नई दिल्ली: राज्यसभा में मंगलवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर विशेष चर्चा हुई। चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और उसके नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए। अमित शाह कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वंदे मातरम् बोलने वालों को इंदिरा गांधी सरकार ने जेल में डाल दिया था।
अमित शाह ने कहा कि जब वंदे मातरम् 100 साल का हुआ था, तब उस समय देश में आपातकाल लगा था। उनका दावा है कि वंदे मातरम् बोलने वालों को इंदिरा गांधी सरकार ने जेल में डाल दिया था। विपक्ष के नेताओं और कई संगठनों के लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। अखबारों पर सेंसरशिप लगाई गई और कई प्रेस बंद कर दिए गए।आकाशवाणी पर किशोर कुमार के गाने बंद कर दिए गए। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम् 100 साल का हुआ, लेकिन पूरा देश बंदी बन गया था।”
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah says, ” When Vande Mataram was limited after it completed 50 years, that is when appeasement started. That appeasement led to the partition of the country. Had the Congress not divided Vande Mataram for appeasement, the country would not… pic.twitter.com/qbBxFQGaZ8
— ANI (@ANI) December 9, 2025
अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वंदे मातरम् पर चर्चा से बच रही है और कहते हैं कि यह राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है। शाह ने कहा, “हम किसी भी मुद्दे पर बहस से नहीं डरते।अगर कांग्रेस चर्चा चाहती है तो उन्हें संसद का बहिष्कार बंद करना होगा।”
चर्चा के दौरान अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, “नेहरू जी ने तुष्टिकरण के लिए वंदे मातरम् के दो टुकड़े किए। वंदे मातरम् को लेकर विरोध उसी समय से शुरू हुआ था।” उनके इन बयानों का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया। सदन में जमकर हंगामा हुआ और कांग्रेस सांसदों ने अमित शाह की टिप्पणियों का विरोध किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...