Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्ल्ड वार की आशंका के बीच लिस्ट जारी, जानें दुनिया के टॉप-10 सुरक्षित और खतरनाक देश

June 20, 2025

वर्ल्ड वार की आशंका के बीच लिस्ट जारी, जानें दुनिया के टॉप-10 सुरक्षित और खतरनाक देश

इंटरनेशनल डेस्क : इस समय दुनिया के ऊपर विश्व युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। 3 साल से अधिक समय से रूस और यूक्रेन के बीच जंग चल रही है। वहीं, पश्चिमी एशिया में इजरायल और गाजा में छिड़ी जंग अब ईरान तक पहुंच गई है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार दुनिया इतनी अशांत हुई है।

इसी बीच ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025 की लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित और असुरक्षित देशों का जिक्र किया गया है। बता दें कि इस लिस्ट को इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) हर साल जारी करता है।

दुनिया के सुरक्षित देशों की लिस्ट में वे नाम शामिल किए गए हैं, जिनके पास कम भ्रष्टाचार, अच्छा बुनियादी ढांचा और लचीले संस्थान हैं। ये देश यात्रा के लिहाज से काफी शानदार माने जाते हैं। सुरक्षित और खतरनाक देशों के बारे में जानते हैं।

विशेष बात : शीर्ष पर आइसलैंड का कब्जा 2008 से है। इन सुरक्षित देशों में 8 अकेले यूरोप महाद्वीप से हैं। वहीं, दुनिया का सबसे बड़ा भूक्षेत्र रखने वाले एशिया से केवल एक देश को ही सूची में जगह दी गई है। रूस और यूक्रेन में जंग चल रही है, जिसकी वजह से इनको सबसे असुरक्षित देश माना गया है।

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो को चौंथी रैंकिंग असुरक्षित देशों में मिली है। यह अफ्रीका महाद्वीप का देश है। मध्य पूर्व में हिंसा के शिकार यमन को असुरक्षित देशों में 5वें नंबर पर रखा गया है। ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025 में भारत को 115वें नंबर पर रखा गया है।

पिछले साल भी भारत की यही रैंकिंग थी। पाकिस्तान की रैंकिंग 144 रही है। पिछले साल यह 145वें नंबर पर था। तुर्की को इस लिस्ट में 146वीं रैंकिंग मिली है। रूस को लिस्ट में 163वीं रैंकिंग मिली है। इसके बाद यूक्रेन है।

सबसे सुरक्षित देश

  1. आइसलैंड
  2. आयरलैंड
  3. न्यूजीलैंड
  4. ऑस्ट्रिया
  5. स्विटजरलैंड
  6. सिंगापुर
  7. पुर्तगाल
  8. डेनमार्क
  9. स्लोवेनिया
  10. फिनलैंड

10 सबसे असुरक्षित देश

  1. रूस
  2. यूक्रेन
  3. सूडान
  4. डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो
  5. यमन
  6. अफगानिस्तान
  7. सीरिया
  8. दक्षिणी सूडान
  9. इजरायल
  10. माली

ये भी पढ़ें- शिव ठाकरे के सिर सजा द 50 का ताज, फैजू और रजत दलाल को पछाड़ कर अपने नाम की ट्रॉफी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें