Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel- Iran War : इजरायल, ईरान हमले के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए जारी हुई Advisory… दिए गए Helpline नंबर

June 15, 2025

Israel- Iran War : इजरायल, ईरान हमले के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए जारी हुई Advisory… दिए गए Helpline नंबर

इंटरनेशनल डेस्क : ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दूतावास की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें कहा गया है…

-गैर-जरूरी यात्रा से बचें

-दूतावास से संपर्क में रहें

-दूतावास के सोशल मीडिया पेज पर अपडेट देखते रहें

-आपात स्थिति में तुरंत मदद मांगें

इमरजेंसी नंबर (संपर्क के लिए)

केवल कॉल के लिए…
+98 912 810 9115
 +98 912 810 9109

केवल व्हाट्सएप के लिए…
+98 901 014 4557
+98 901 599 3320
+91 80868 71709

अन्य क्षेत्रीय संपर्क…
बंदर अब्बास: +98 917 769 9036
जाहेदान: +98 939 635 6649

तीसरे दिन भी जारी हैं हमले

इजरायल ने रविवार को लगातार तीसरे दिन ईरान पर हवाई हमले जारी रखे। इजरायल की चेतावनी के अनुसार, आगे और भीषण हमलों की संभावना है।
दूसरी ओर, ईरान भी मिसाइल हमले कर रहा है, जिनमें से कुछ इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली को चकमा देकर देश के भीतर इमारतों पर गिरी हैं।

परमाणु वार्ता भी रद्द

इस संकट के बीच ईरान-अमेरिका के बीच ओमान में प्रस्तावित परमाणु वार्ता को रद्द कर दिया गया है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को इजरायल द्वारा ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हमलों के बाद यह निर्णय लिया गया। इन हमलों में कई शीर्ष ईरानी जनरल और वैज्ञानिक मारे गए हैं।

तनाव को लेकर बयानों की बौछार

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा “अगर इजरायल हमले बंद करता है, तो हम भी अपनी जवाबी कार्रवाई रोक देंगे।” इजरायल की सेना ने चेतावनी दी, “ईरान के सैन्य हथियार निर्माण केंद्रों को तुरंत खाली कर दिया जाए।”

ईरान और इजरायल के बीच तनाव गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। इस युद्ध का असर न केवल मध्य-पूर्व पर, बल्कि वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल सतर्कता बरतने की अपील की है। यदि आप या आपके परिचित ईरान में हैं, तो दूतावास के संपर्क में रहें और सोशल मीडिया से अपडेट लेते रहें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें